विजयंत थापर अध्यन मण्डल ने दाड़ला मे निकली तिरंगा यात्रा।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) आजादी के 75 साल पूरे होन पर विजयंत थापर अध्ययन मंडल दाड़लाघाट द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण से दाड़लाघाट बाजार में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली।इस दौरान स्थानीय लोगों ने हाथ में तिरंगा पकड़ हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से बाजार गूंज उठा और लोगों में आजादी का अलख जगाया।

यात्रा में महिला मंडलो की मातृ शक्ति,राष्ट सेविका समिति की मातृ शक्ति व समाज की सभी माताएं व बहने छोटे छोटे बच्चे व स्थानीय लोगों ने अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कदम से कदम मिलाकर 75वां अमृत महोत्सव मनाया और हर घर तिरंगा अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया।
विजयंत थापर अध्ययन मंडल दाड़लाघाट के सयोंजक जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि युवाओं को अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना और एकजुटता के साथ रहना और देश की सेवा के लिए आगे रहना है।

उन्होंने कहा कि आज देश का युवा जहां भी कार्य करें वहां वे तिरंगा फहराए इसी सन्देश को लेकर इस तरह की तिरंगा यात्राएं चलाई जा रही है।उन्होंने कहा कि भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए समाज मे प्रत्येक जनमानस का सहयोग जरूरी है।उन्होंने कहा कि हम आजादी अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page