ब्युरो// दैनिक हिमाचल न्यूज (कुनिहार):- हिमाचल प्रदेश संयुक्त व्यापार संगठन जिला सोलन के कोषाध्यक्ष की उपस्थिति में अर्की ब्लॉक के युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अर्की ब्लॉक के युवा व्यापार संगठन के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से गौरव शर्मा को अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई।

अर्की ब्लॉक पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का निम्न प्रकार से गठन किया गया वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनंदन उपाध्यक्ष नवनीत शर्मा ,महासचिव हरीश कुमार, संयुक्त सचिव, महेंद्र ठाकुर कोषाध्यक्ष, नवनीत पावर, कोषाध्यक्ष हर्ष खुराना ,मुख्य सलाहकार नरेश जोशी, सलाहकार प्रदीप चौधरी नरेश कुमार आईटी सेल प्रभारी शुभम जोशी यशू शर्मा मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा अभिषेक शर्मा प्रवक्ता राहुल ठाकुर अभिषेक जैन जी ब्लॉक प्रभारी गौरव मुकुल वह शुभम भांजी को नियुक्त किया गया
