राआवमा धुन्दन में अंतर सदन चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में अंतर सदन चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का  आयोजन किया गया।जिसमें  चित्रकला प्रतियोगिता में कलाम सदन की तानिया ने प्रथम,लक्ष्मीबाई सदन की कृतिका ने द्वितीय तथा  सतलुज सदन की पूर्णिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया।नारा लेखन प्रतियोगिता में  बाड़ेश्वर सदन के भूपेंद्र ने प्रथम,सतलुज सदन की तमन्ना ने दूसरा तथा कलाम सदन के विवेक शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी विजेता बच्चों को आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल,नरेंद्र कपिला,अमर सिंह वर्मा,विनोद कुमार,जेपी मिश्रा,धनी राम,धर्म दत्त,विजय,प्रवीण मुकेश,मदन लाल,नीरज,रेणुका,नीलम शुक्ला,सुमन,अनीता कौंडल,मंजू,संतोष,अंजना,सुषमा,रेखा वीना,नीलम ठाकुर,डॉक्टर अनीता, जागृति,किरण,रंजना सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page