दाड़लाघाट कॉलेज में प्राध्यापकों की भूख हड़ताल लगातार जारी।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) यूजीसी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू ना करने पर दाड़लाघाट महाविद्यालय में प्राध्यापकों ने लगातार तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी।राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की दाड़लाघाट इकाई के अध्यक्ष सुरेश कुमार व सचिव संदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश भर के प्राध्यापक 10 जून से शिमला में क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे।उन्होंने कहा कि प्राध्यापक वर्ग लंबे समय से अपनी मांगे सरकार  के समक्ष रख रहे है,परन्तु फिर भी सरकार कोई सकारात्मक निर्णय नही ले रही है।हर बार कैबिनेट की बैठक के पश्चात प्राध्यापक वर्ग को आश्वासन देकर टाला जा रहा है जिस कारण प्राध्यापक वर्ग बहुत परेशान हैं।यह बहुत ही दुखदायी है कि उनकी जायज अधिकारों को सरकार नजरअंदाज कर रही है।शिक्षक बोझ नही है इसलिए शिक्षा की गुणवत्ता के लिए आवश्यक है कि शिक्षकों को मानसिक संतुष्टि प्रदान की जाए,क्योंकि लगातार भूख हड़ताल तथा शिफ्टों में परीक्षा देने से उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।इस मौके पर डॉ विश्वज्योति,अजय कुमार,रवि कुमार मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page