7 जून से पिपलुघाट-दाड़लाघाट सड़क मार्ग बन्द,क्या रहेगी वजह..पढ़े ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

दाड़लाघाट,लोक निर्माण विभाग उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत आने वाला पिपलूघाट बाया काकडा दाड़लाघाट सड़क मार्ग मुरम्मत कार्य हेतू 6 दिन तक बंद रहेगा । लेकिन इस दौरान आपात सेवाओं हेतू आवागमन के लिए छूट रहेगी । इसकी जानकारी देते हुए उपमंडल के एसडीओ बीआर कश्यप ने बताया कि मार्ग टारिंग कार्य के चलते 7 जून से 12 जून तक यह मार्ग बंद किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि टारिंग कार्य हेतू सुबह साढ़े आठ बजे से सायं साढ़े सात बजे तक का समय निर्धारित किया गया है । उन्होेने लोगों से असुविधा हेतू खेद व्यक्त करते हुए सहयोग का आग्रह किया है ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page