
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया।इस कार्यक्रम के दौरान गोद लिए गए विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई।गोद लिए गए विभिन्न स्कूलों में चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई,जिसके लिए बच्चों को सामग्री भी फाउंडेशन द्वारा प्रदान की गई।इस उपलक्ष्य में गांव में जागरूकता फैलाने के लिए बच्चों द्वारा रैली निकाली गई और पर्यावरण संबंधित संबंधित नारे भी लगाए गए।कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने इस मौके पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने पर बल दिया और साथ ही बच्चों से अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए आह्वान किया। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन में शिक्षा कार्यक्रम की प्रभारी आरती सोनी ने बताया कि अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं।पर्यावरण दिवस पर विभिन्न गतिविधियों में 600 बच्चों ने भाग लिया और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूकता संबंधित नारे लगाए।





