ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की:- उपमण्डल के रावमापा बसंतपुर का आज स्थापना दिवस व दंगल का आयोजन किया गया । जिसमें बतौर मुख्यातिथि हेमन्त तनवर अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश उपस्थित हुए । उनका यहाँ पहुंचने पर स्थानीय स्कूल प्रशसन व लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । मुख्यतिथि ने माँ सरस्वती देवी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस मौके पर स्कूली बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया ।

मुख्यतिथि हेमन्त तनवर ने अपने सम्बोधन में सभी लोगों को स्कूल के स्थापना दिवस व दंगल के आयोजन को लेकर बधाई दी । उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपस में मिलने का अवसर प्रदान करता है। जिससे हमें एक दूसरे की संस्कृति,भाषा, रहन-सहन को समझने का सुअवसर मिलता है । उन्होंने कहा कि आज के युवा नशे की ओर अग्रसर हो रहे है,जो चिंतनीय विषय है ।उन्होंने कहा हमें इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना व्यायाम करना चाहिए,खेलकूद सहित अच्छी अच्छी पुस्तके पढ़नी चाहिए ताकि युवा नशे से दूर रह सके ।

इसके साथ ही उन्होंने सभी को अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखने,गंदगी व कूड़ा कर्कट न फैलाने का आग्रह किया । हेमन्त तनवर ने अभिभावकों से कहा कि वह अपने बच्चो को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दे ताकि वह शिक्षित के साथ अनुशासन में रहना भी सीखे । उन्होंने कहा कि महिलाएं अनुशासन में रहना पसंद करती है । महिलाओं से हमें बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए ।


मुख्यतिथि ने इस मौके पर स्कूल प्रबंधन को ₹ 31 हज़ार व दंगल आयोजक को ₹ 11 हज़ार देने की घोषणा की । वही इस अवसर पर मुख्यतिथि ने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया । इस मौके पर मुख्यतिथि हेमन्त तनवर की धर्मपत्नी मंजू तनवर,ग्राम पंचायत प्रधान रामचन्द ठाकुर उप प्रधान रूपराम,ग्राम सुधार सभा बसंतपुर के प्रधान लेखराम पंवर,जय प्रकाश ठाकुर,धनीराम,संतराम,अनंत राम,रामचन्द पंवर,नरपत,शीशराम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

