ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज:- नेहरू युवा केन्द्र शिमला के सौजन्य से दिव्य ज्योति युवा मंडल धलाया द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा मंडल के सदस्यों द्वारा इस दौरान दाड़ू, बान, बान तथा ल्यूसेनिया के 50 पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा पौधारोपण के मृदा अपरदन को रोकने, प्राणवायु प्रदान करने सहित जलवायु के अनुकूलन आदि के महत्व पर जागरूक किया गया।

युवाओं के साथ ही बच्चों में भी इस कार्यक्रम के प्रति उत्साह देखा गया।
युवा मंडल के प्रधान हेमंत शर्मा ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

पौधारोपण में अध्यक्ष हेमंत शर्मा, सचिव डिंपल शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज, कार्यकारिणी सदस्य धीरज, महिमा, शुभम, गोपाल, पवन, नीरज, हिमांशु, कुलदीप, राहुल, विशाल, मोहित, रमन, रुही, मनोहर शर्मा, हेमेंद्र, परिधि, निकिता, सुनील, रुचि, निधि, कसक, गीता, पूनम, मीनाक्षी, श्रवण, दिवेश तथा अग्निरक्षक चेतराम ने भाग लिया।
युवा मंडल धलाया के मीडिया प्रभारी मनोहर शर्मा ने पौधे उपलब्ध करवाने के लिए वन परिक्षेत्र धामी के खंड अधिकारी अजय का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि बरसात में भी इसी प्रकार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।






