ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज:- दो जून को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की मजदूर संघ (इंटक) की जिला सोलन ईकाई की कार्यकारिणी गठित की गई । जिसमे हिमाचल कांग्रेस मजदूर संघ के राज्य अध्यक्ष हरदीप सिंह ने जिला सोलन इंटक ईकाई के अध्यक्ष श्याम ठाकुर द्वारा गठित नई कार्यकारिणी का नियुक्ति प्रस्ताव पारित किया। जिसमें उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव चुने गए। अर्की के युवा नेता व बीडीसी सदस्य शशिकांत को इंटक का जिला महासचिव नियुक्त किया गया।






