हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान – डॉ. सैजल
फिलफोट फोरम सोलन द्वारा आयोजित अभिनय-2022 का विधिवत शुभारम्भ

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि भारत की संस्कृति की विविधता समूचे विश्व को आकर्षित करती रही है। डॉ. सैजल गत सांय फिलफोट फोरम सोलन द्वारा आयोजित 34वीं अखिल भारतीय नृत्य, ड्रामा तथा संगीत प्रतियोगिता, अभिनय-2022 के शुभारम्भ के अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे।


उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर अभिनय-2022 का विधिवत शुभारम्भ किया।
डॉ. सैजल ने कहा कि प्राचीन समय से ही भारतीय संस्कृति को विश्वभर में सराहा जाता रहा है। भारतीय संस्कृति की विविधता जहां अपने आप में अद्वितीय है वहीं विश्व की अनेक संस्कृतियां भारत की समृद्ध संस्कृति से प्रेरित रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति सौम्यता और राष्ट्रीयता की परिचायक है। उन्होंने कहा कि संस्कृति के साथ-साथ भारत के विभिन्न प्रांतो की हस्तकला एवं हस्तशिल्प भी सभी के आकर्षण का केन्द्र रहे हैं।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अनेकता में एकता को दर्शाने वाली भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं भावी पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू करवाने के लिए एक सशक्त मंच का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फिलफोट फोरम सोलन इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में यह आवश्यक है कि युवाओं को अपनी संस्कृति की वास्तविकता से अवगत करवाया जाए। इस दिशा में फिलफोट फोरम का योगदान महत्वपूर्ण है।


डॉ. सैजल ने आशा जताई कि फिलफोट फोरम भविष्य में भी इस आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार एवं युवा पर फिलफोट की सदस्य सुनीता शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ”मुठ्ठी भर आसमान-आईना-ए-बघाट“ का विमोचन भी किया।
उन्होंने सोलन के साहित्यकारों प्रेम लाल गौतम, शंकर वशिष्ट, मदन हिमाचली, कौमुदी ढल और रक्षा वर्मा को सम्मानित भी किया। उन्होंने प्रस्तुतियां ईवाले कलाकारों को भी सम्मानित किया।D
फिलफोट फोरम सोलन के प्रधान विजय पुरी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें संस्था की C अवगत करवाया।
प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रशिमधर सूद, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पवन गुप्ता, जि़ला परिषद सोलन की पूर्व अध्यक्ष शीला, नगर निगम सोलन की पार्षद मीरा आनंद, सुषमा शर्मा और प्रियंका अग्रवाल, जि़ला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शकुन्तला शर्मा, जि़ला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य जोगिन्द्र, फिलफोट फोरम के अध्यक्ष विपुल गोयल, महासचिव राजीव उप्पल, अन्य पदाधिकारी, देशभर से आए कलाकार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
.0.

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page