एनपीएस कर्मचारी संगठन अर्की जोन की बैठक दाड़लाघाट में हुई आयोजित,19 जून को संगठन द्वारा प्रस्तावित धरना प्रदर्शन पर लिया निर्णय।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) एनपीएस कर्मचारी संगठन अर्की जोन की बैठक दाड़लाघाट में आयोजित की गई।बैठक में 19 जून को संगठन द्वारा प्रस्तावित सोलन में दिए जाने वाले धरना प्रदर्शन पर निर्णय लिया गया।इस बैठक में खंड अर्की व खंड धुंदन के संगठन पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष संतराम ने की।बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में कपिल राघव व विशेष अतिथि के रुप में श्याम लाल गौतम ने शिरकत की।बैठक में 19 जून को सोलन में प्रस्तावित धरने में एनपीएस के अधिक से अधिक संख्या में सदस्य शामिल होने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।इसके अतिरिक्त मानसून सत्र में शिमला में दिए जाने वाले धरना प्रदर्शन बारे में भी चर्चा की गई और निर्णय लिया गया की सदस्यता अभियान एवं जागरूकता अभियान को और तेज किया जाए।इस आयोजन में जिला सोलन के एनपीएस पदाधिकारी पवन ठाकुर,अनिल कुमार, हेमराज,खंड अर्की प्रधान राजेंद्र ठाकुर,खंड दाड़ला कार्यकारिणी के प्रधान अनमोल शर्मा,महासचिव बलिराम,कोषाध्यक्ष सतीश ठाकुर,मीडिया प्रभारी दिनेश ठाकुर,प्रेस सचिव तेजेंद्र शर्मा,अनिल कुमार, चंद्रप्रकाश,संतोष कुमार सहित अन्य कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page