
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत सरडमरास निवासी
के व्यक्ति से 8 बोतले देशी शराब की बरामद की है।पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ अवैध शराब बेचने का मामला दर्ज किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दाड़लाघाट पुलिस कर्मी गश्त पर थे,इस दौरान दोपहर करीब 2 बजे सूचना मिली कि सरडमरास निवासी बृजलाल सुपुत्र धनीराम अपनी चाय की दुकान मे शराब खरीदने व बेचने का धंधा करता है।इसके पश्चात पुलिस द्वारा दुकान की तलाशी करने पर दुकान के अंदर काउंटर के साथ एक कैरी बैग पाया गया,जिसे चैक करने पर इसके अंदर 08 बोतले शराब देसी मार्का संतरा पाई गई जिस पर मुकदमा दर्ज हुआ।डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है व आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।






