हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अर्की इकाई की बैठक,कई मुद्दों पर की गई चर्चा ।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज :- एसडीएम कार्यालय अर्की के सभागार में आज हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अर्की इकाई की बैठक आयोजित हुई । जिसकी अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष अनिल गौतम ने की । बैठक में कर्मचारियोें की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई । वहीं कर्मचारियों की विभिन्न 18 मांगों को लेकर एक मांग पत्र भी तैयार किया गया । अध्यक्ष अनिल गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी भी विभाग की कोई समस्या या मांग हो तो इकाई के प्रधान या महासचिव को सात जून तक लिखित में दिया जा सकता है । इससे पूर्व सभी सदस्य प्रधान अनिल गौतम की अध्यक्षता में एसडीएम अर्की केशव राम से भी मिले तथा पुष्प गुच्छ देकर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाऐं दी ।

महासचिव परमिंदर वर्मा ने बताया कि एसडीएम महोदय ने इकाई सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनकी इकाई द्वारा अपनी मांगों के बारे में पत्र सौंपे जाने के एक महीने के भीतर ही बैठक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अजय ठाकुर,महासचिव परमिंदर वर्मा,कमल ठाकुर,नील कुमार चडढा,लेखराम कौंडल,हेमंत शर्मा,सुधीर पाल,चमन शर्मा सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page