ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
(अर्की) उपमण्डल के रावमापा बथालंग में आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठशाला के प्रधानाचार्य संजीव गुप्ता ने की । वहीं इस अवसर पर विशेष तौर पर मानव कल्याण समिति अर्की के संस्थापक डॉ0 संतलाल शर्मा उपस्थित हुए । डॉ0 संतलाल शर्मा ने इस मौके पर स्कूली बच्चों से सवांद करते हुए कहा कि नशा एक बुराई है इससे सभी को बचकर रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि नशे से जहाँ शारीरिक व मानसिक रूप से हानि होती है वहीं इसके द्वारा कई बीमारियां शरीर में लग जाती है ।

डॉ0 संतलाल शर्मा ने कहा कि तम्बाकू के सेवन से मुंह का कैंसर सहित कई बीमारियां होने का खतरा बना रहता है । उन्होंने सभी बच्चों से आग्रह किया कि वह नशे जैसी कुरीति से दूर रहकर देश निर्माण में आगे आए ताकि हमारा देश प्रगति के पथ पर बढ़ता रहे । इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य व समिति के महासचिव राजेंद्र गौतम ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे ।

