ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत चईयाँधार के अंतर्गत गांव परोई में आज एक गौशाला में अचानक आग लगने से पूरी गौशाला जलकर राख हो गई। इस दर्दनाक घटना में गौशाला के अंदर बंधे तीन मवेशी भी आग की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत सदस्य, पटवारी, नंबरदार, पशु चिकित्सक सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई। इस घटना से प्रभावित परिवार को भारी नुकसान हुआ है।ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा व आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।


