शालाघाट में स्पार्टन कप-2026 का आयोजन, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार ने युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत कोटली के अर्जुन खेल मैदान शालाघाट में आयोजित स्पार्टन कप-2026 सीजन-1 में  बीते कल  जिला परिषद सदस्य आशा परिहार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराई से दूर रहें और खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें।

आशा परिहार ने बताया कि पंचायत कोटली में इस वर्ष विभिन्न विकास कार्यों के लिए जिला परिषद निधि से 3 लाख रुपये दिए गए हैं, जो पंचायत में पहुंच चुके हैं।
उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा अपनी ओर से आयोजकों को 3,100 रुपये की राशि भी भेंट की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page