विद्यालय के प्रथम विद्यार्थी एवं वर्तमान पंचायत प्रधान कर्मचंद ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह की खास बात यह रही कि विद्यालय के प्रथम विद्यार्थी और वर्तमान पंचायत प्रधान कर्मचंद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य व्यक्तियों और अभिभावकों का स्वागत किया तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्मचंद ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय से प्राप्त संस्कार और जीवन मूल्य उनके लिए अनमोल हैं। इसी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने के बाद आज उसी मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना उनके लिए गर्व और भावुकता का क्षण है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने डोगरी नृत्य, राजस्थानी घूमर, पंजाबी नृत्य, पहाड़ी नाटी, कविता वाचन, चुटकुले और शैक्षणिक विषयों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभिभावकों और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। समारोह में शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रेयांश तनवर, सुहान, परीक्षित कुमार, सत्यम भारद्वाज, काव्या, अमर्य चंदेल, आहिल भाटिया, भाविका शर्मा, उर्वशी और अभिषेक शर्मा को सम्मानित किया गया।

माध्यमिक कक्षाओं में गायत्री, गुरसीरत कौर, योगिता शर्मा, जतिन भारद्वाज, तेजस्विनी, ललिता, सुमित, आलिया और भानु को सम्मान मिला। नौवीं और दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शाहीन, वंशिका अत्री, काव्या, जसप्रीत कौर, सानवी भारद्वाज और वरुण ठाकुर को पुरस्कृत किया गया। वहीं जमा एक और जमा दो कक्षाओं में विकास, आयुष पाल, वरुणिका, सपना, भारती शर्मा, शौर्य और निहारिका को सम्मानित किया गया।

खेलों के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए भी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बास्केटबॉल की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जमा दो के विद्यार्थी आयुष पाल तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नौवीं कक्षा के पारस ठाकुर को सम्मान मिला। इसके अतिरिक्त अंडर-19 राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हिमांशु, तपश, आयुष पाल, नमन, पारस, भारती, मनन, पीयूष शर्मा और वरुण ठाकुर को सम्मानित किया गया। अंडर-14 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले यतीश, प्रिंस, पारस, जिगर पाल, हरीश कुमार, समीर ठाकुर, पंकज, हिमांशु, जतिन भारद्वाज और सुमित को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत उपप्रधान शीतल पाल, पूर्व प्रधानाचार्य लाल चंद पाल, पूर्व प्रवक्ता गोपाल शर्मा, समाजसेवी नरेश कपूर, प्राथमिक पाठशाला के केंद्र अध्यक्ष संजय कुमार सहित अभिभावक, गणमान्य व्यक्ति और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



