ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घणागुघाट में शनिवार को एनसीसी यूनिट के कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, भाषण, जागरूकता रैली और एकता दौड़ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शर्मा और एनसीसी प्रभारी खेमराज शर्मा ने कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को आपसी भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।


