कॉम्प्लेक्स प्रणाली के विरोध में धुन्दन के शिक्षकों ने लगाए काले बैज।

शिक्षकों ने सरकार से योजना वापस लेने की उठाई मांग, प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था कमजोर होने की जताई आशंका।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही कॉम्प्लेक्स प्रणाली के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ खंड धुन्दन के शिक्षकों ने काले बैज लगाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। खंड के अंतर्गत आयोजित निपुण कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने काले बैज लगाकर शिक्षण कार्य किया और सरकार के निर्णय के प्रति नाराजगी जताई।


प्राथमिक शिक्षक संघ खंड धुन्दन के प्रधान ने कहा कि कॉम्प्लेक्स प्रणाली अव्यावहारिक है और इससे प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रणाली के लागू होने से प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था कमजोर होने के साथ-साथ प्रदेश में कार्यरत लगभग 10 हजार मिड-डे मील कार्यकर्ताओं की नौकरी पर भी संकट खड़ा हो सकता है।
शिक्षकों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि कॉम्प्लेक्स प्रणाली को तत्काल वापस लिया जाए तथा वर्तमान प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े निर्णय लेते समय शिक्षकों और अन्य संबंधित कर्मचारियों के हितों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।
इस दौरान खंड धुन्दन के समस्त जेबीटी, सीएचटी और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page