एस.वी.एन. पब्लिक स्कूल कुनिहार में एनएसएस स्वयंसेवियों को दिया नैतिक मूल्यों का संदेश

ब्रह्माकुमारी बहनों ने सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन और आध्यात्मिकता के महत्व से करवाया अवगत।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  एस.वी.एन. पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के छठे दिन स्वयंसेवी विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों, आत्मिक शांति और अनुशासित जीवन का महत्व समझाया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सावित्री बहन, ब्रह्माकुमारी नीरज बहन, बीके जयकिशन और बीके पूरण ने विद्यार्थियों को आध्यात्मिकता अपनाने तथा अपने विचारों और व्यवहार में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

अतिथियों ने कहा कि सकारात्मक सोच व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करती है। आत्म-संयम, अच्छे विचार और नैतिक मूल्य व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी संतुलित रहने में सहायता करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सहनशीलता, सहयोग, दूसरों के प्रति सम्मान और सेवा भावना जैसे गुण अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी, सामूहिक सहयोग और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। युवा इन गुणों को अपनाकर न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी योगदान दे सकते हैं। विद्यालय के चेयरमैन टीसी गर्ग ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रेरणादायक कार्यक्रम विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर में प्राप्त शिक्षाओं को दैनिक जीवन में अपनाने तथा अनुशासन, सकारात्मक सोच और सेवा भावना को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीति चौधरी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीक्षा भार्गव एवं राकेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक और एनएसएस स्वयंसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मचिंतन, नैतिक जीवन और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा मिली।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page