सैंज-समोती से आए कलाकारों ने पारंपरिक लोकगायन शैली में दी प्रस्तुति, पूर्णिमा पर भंडारे का भी आयोजन।
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर-2 स्थित कुरगन देवता मंदिर में पूर्णिमा के अवसर पर बरलाज गायन का आयोजन किया गया। इस दौरान सैंज-समोती से आए कलाकारों ने पारंपरिक लोकगायन शैली में रामायण की कथा प्रस्तुत की।

बरलाज हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक लोकगायन शैली है, जिसमें रामायण के प्रसंगों को गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। कार्यक्रम में कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का गायन कर धार्मिक वातावरण बनाया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में पार्षद देवेंद्र कुमार, देवता कमेटी के प्रधान बालक राम, ग्राम पंचायत जलाना के पूर्व उपप्रधान महेंद्र शर्मा, समाजसेवी रोशन लाल वर्मा, अशोक शर्मा, मनसा राम कश्यप, बालक राम कौशल, राकेश सिंह, तरसेम लाल, अजय शर्मा, दिला राम, दौलत राम, बिटू और राजू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


