मानव कल्याण समिति अर्की एक नवंबर को शिवनगर में लगाएगी निःशुल्क चिकित्सा शिविर

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच के साथ मुफ्त दवाएं, ब्लड टेस्ट और ऐनकें भी मिलेंगी; जनवरी में होगा वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज –  मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक समिति के उपप्रधान रोशन लाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति की ओर से आयोजित किए जाने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविर तथा वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

समिति के संस्थापक डॉ. संत लाल शर्मा ने बताया कि समिति की ओर से आगामी एक नवंबर को स्वर्गीय प्रभावती गौतम की पुण्य स्मृति में अर्की क्षेत्र की ग्राम पंचायत दावटी के गांव शिवनगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। इसके अतिरिक्त जरूरतमंदों को समिति की ओर से मौके पर ही निःशुल्क दवाएं, ब्लड टेस्ट की सुविधा तथा ऐनकें उपलब्ध करवाई जाएंगी।उन्होंने बताया कि मानव कल्याण समिति अपने संसाधनों से हर वर्ष अर्की के ग्रामीण क्षेत्रों में दो निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करती है। शिवनगर में आयोजित होने वाला शिविर समिति का 20वां चिकित्सा शिविर होगा। समिति का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।समिति के सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति का वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह आगामी जनवरी माह में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में अर्की क्षेत्र की उन विभूतियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके अलावा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं में तहसील स्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाता है।बैठक में सी.डी. बंसल, प्रेम सिंह चौहान, मनोहर लाल, देवेंद्र पाल और रोहित शर्मा सहित समिति के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page