भूमती में अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, पनव ने जीता खिताब, रुद्रांश रहे उपविजेता।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की के अंतर्गत ग्राम पंचायत भूमती में हिम शिखर खेल समिति भूमती द्वारा आयोजित अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पनव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रुद्रांश उपविजेता रहे।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। मुकाबलों के दौरान बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना रहा।हिम शिखर खेल समिति भूमती द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता पनव और उपविजेता रुद्रांश को बधाई दी गई।इस अवसर पर ग्राम पंचायत भूमती के उपप्रधान विनय शर्मा, कुणाल शर्मा, हिमांशु शर्मा, जॉनी, गौरव, अकुल, सुमित, अनुज, जतिन, राहुल, नीजू, ध्रुव, गुड्डू और उत्कर्ष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
समिति के अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी रखा जाएगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page