ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत सेवड़ा-चंडी के अंतर्गत प्रयाब गांव स्थित देवता माहुनाग मंदिर में अष्टमी के पावन अवसर पर देवता पूजा एवं पूर्णाहुति का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी हेमंत तनवर भी अपनी धर्मपत्नी मंजू तनवर के साथ मंदिर पहुंचे और देवता माहुनाग के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग लिया।

इस दौरान हेमंत तनवर ने मंदिर निर्माण कार्य के लिए अपनी निजी आय से स्वेच्छा से 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उनके इस सहयोग के लिए मंदिर कमेटी के सदस्यों ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से हेमंत तंवर को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान मन्दिर कमेटी के प्रधान कली राम, सचिव परमानंद, मंदिर कमेटी के सदस्य हीरा लाल, कृष्ण ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने देवता पूजा एवं पूर्णाहुति में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने हेमंत तंवर के सहयोग के लिए उनका आभार जताया।


