भाजपा दाड़ला मंडल की बैठक कल, सरकार के खिलाफ होगा धरना-प्रदर्शन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  भारतीय जनता पार्टी दाड़ला मंडल की मासिक बैठक 9 सितंबर को दोपहर 1 बजे दाड़ला झरने के पास आयोजित की जाएगी। बैठक में भाजपा सोलन जिला प्रभारी राजपाल तथा सह प्रभारी संदीपनी भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि बैठक में जिला, प्रदेश एवं मंडल पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चा अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ संयोजकों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों, बूथ मंत्रियों, बूथ सदस्यों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।

बैठक के उपरांत प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यप्रणाली के विरोध में दाड़ला में धरना-प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचने और अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर संगठन की एकजुटता को मजबूत करने का आह्वान किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page