ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- राज्य स्तरीय सायर मेले की तैयारियों के चलते विद्युत उपमंडल अर्की के अधीन 33 केवी सब स्टेशन अर्की के रखरखाव कार्य के लिए 9 सितंबर 2026 को 11 केवी अर्की लोकल की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी।

विद्युत उपमंडल अर्की के सहायक अभियंता ई. नीरज कुमार कत्तना ने यह जानकारी देते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय सायर मेले की तैयारियों के मद्देनजर 33 केवी सब स्टेशन अर्की का आवश्यक रखरखाव किया जाना है, जिसके चलते निर्धारित अवधि में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से निर्धारित समयावधि के दौरान सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया है।



