झुंडला गांव में तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों में भय का माहौल

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-उपमंडल अर्की के बलेरा क्षेत्र के झुंडला गांव में तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासी बृजभूषण गौतम ने बताया कि तेंदुआ पिछले कुछ समय से गांव के आसपास देखा जा रहा है, जिससे ग्रामीण अपने परिवार और पशुधन की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

बृजभूषण गौतम के अनुसार, तेंदुए की मौजूदगी के कारण विशेषकर सुबह और शाम के समय लोगों को घरों से बाहर निकलने में डर लग रहा है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। गांव के आसपास तेंदुए की गतिविधियां दिखाई देने से लोग सतर्कता बरत रहे हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। साथ ही तेंदुए को पकड़ने अथवा आबादी वाले क्षेत्र से दूर रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया है, ताकि किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page