यूजीसी नेट में हर्षित ठाकुर ने हासिल किए 206 अंक, पीएचडी प्रवेश के लिए पात्र

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-उपमंडल अर्की के अंतर्गत बागा पंचायत के न्यू क्यारी गांव निवासी हर्षित ठाकुर ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में 206 अंक हासिल कर पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता प्राप्त की है। हर्षित ने भूगोल विषय से परीक्षा दी थी।


राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जारी स्कोरकार्ड के अनुसार हर्षित ठाकुर ने कुल 300 में से 206 अंक प्राप्त किए हैं और उनका 91.9187909 परसेंटाइल स्कोर रहा। स्कोरकार्ड में उन्हें पीएचडी प्रवेश के लिए योग्य घोषित किया गया है।


यूजीसी नेट परीक्षा में भूगोल विषय से इस बार अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। ऐसे में हर्षित का 206 अंक हासिल कर पीएचडी प्रवेश के लिए पात्र होना उनकी मेहनत और विषय पर पकड़ को दर्शाता है।
हर्षित ठाकुर की इस उपलब्धि पर परिजनों और बागा पंचायत सहित क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page