अर्की महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- राजकीय महाविद्यालय अर्की में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता शर्मा ने किया। आयोजन स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. मनोज कुमार के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।


राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में पुरुष एवं महिला कबड्डी, पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल, मार्च पास्ट तथा विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।


स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. मनोज कुमार ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page