ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जयनगर महाविद्यालय में पीटीए की बैठक प्राचार्या डॉ. अंजना सूद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय के विकास, विद्यार्थियों से जुड़े विषयों और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में छोटू राम को अध्यक्ष और जिया लाल शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं जोगिंदर पाल को संयुक्त सचिव तथा चिंता देवी को सलाहकार निर्वाचित किया गया। महाविद्यालय की ओर से प्रो. छेरिंग ज़ांगमो को महासचिव और राजीव कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में महाविद्यालय के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान तथा शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास को लेकर अभिभावकों ने अपने सुझाव रखे। प्राचार्या डॉ. अंजना सूद ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के हित एवं महाविद्यालय के समग्र विकास के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई।


