ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। विद्युत उपमंडल अर्की के अधीन 11 केवी लाइनों के मरम्मत कार्य के चलते विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित दिनों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बातल फीडर के तहत 26 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डांगरी, मंज्याट, घागर, घाटी, मांजू,टांगटा, मानन, नेर, काउली, खनलग, रौड़ी, टुकाना तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

इसी तरह शालाघाट फीडर के तहत 27 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शालाघाट, डोरी, गरेड़ा, घुमारी, दधोगी, कड़याह, कोलका, घलोथ, समोग तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं गलोग फीडर के तहत 29 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खिड़ीघाटी, थलोग, परोई, खजला, बंगोरा, कोठी, कुनाल, पोड़ी तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी विद्युत उपमंडल अर्की के सहायक अभियंता ई. नीरज कतना ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।



