अर्की के पलोग गांव की बेटी चाहत शर्मा ने ‘सा रे गा मा पा’ ऑडिशन में दिखाई प्रतिभा

ब्यूरो, देनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत पलोग निवासी चाहत शर्मा ने जी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ के चंडीगढ़ में आयोजित ऑडिशन में भाग लेकर अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया।


चाहत शिमला के चेल्सी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्हें बचपन से ही संगीत का शौक रहा है। उनके पिता अरुण शर्मा स्वयं अच्छे भजन गायक रहे हैं। चाहत ने संगीत की पहली शिक्षा अपने पिता से ही प्राप्त की। परिवार से विरासत में मिले संगीत के संस्कारों ने उनके मन में गायन के प्रति रुचि को और प्रगाढ़ किया।


बेटी की प्रतिभा को पहचानते हुए अरुण शर्मा ने उसे विधिवत संगीत शिक्षा दिलाने का निर्णय लिया। वर्तमान में चाहत चन्ना म्यूज़िक अकादमी, लोअर बाज़ार, शिमला में संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जहां उन्हें विनोद चन्ना एवं डॉ. कौशल्या चन्ना के मार्गदर्शन में संगीत की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
चंडीगढ़ में आयोजित ऑडिशन में चाहत ने अपनी प्रस्तुति देकर चयनकर्ताओं के समक्ष अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परिवार और क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि वह आगामी चरणों में भी बेहतर प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश और अर्की क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page