ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- 971.32 ग्राम चरस बरामदगी मामले में दाड़लाघाट पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेवाराम पुत्र गंगाराम, निवासी गांव थरला, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गत दिनों पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुर-कुल्लू की ओर से आ रही एक कार में चरस की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर बंबीरा क्रॉसिंग मांगू में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध कार की तलाशी लेने पर उसके डैशबोर्ड से 971.32 ग्राम चरस बरामद हुई थी।

मौके पर पुलिस ने कार चालक हितेश कुमार , निवासी ग्राम पंचायत घनागुघाट, तहसील अर्की को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
मामले की आगे की जांच के दौरान पुलिस ने तस्करी से जुड़े एक अन्य आरोपी सेवाराम को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चरस की खेप का स्रोत क्या था और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।
पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है तथा नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

