घनागुघाट पंचायत ने स्थानीय विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की के अंतर्गत ग्राम पंचायत घनागुघाट ने राजकीय विद्यालय घनागुघाट में सम्मान समारोह आयोजित कर हाल ही में आयोजित मेले में उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। पंचायत की ओर से विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।


इस अवसर पर पंचायत प्रधान आशा ठाकुर तथा उपप्रधान हरीश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। पंचायत शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।


कार्यक्रम में पंचायत सदस्य, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान पंचायत ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों के मार्गदर्शन, समर्पण और अथक प्रयासों को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वास जताया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page