वन महोत्सव पर धुंदन स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़ – वन महोत्सव के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, इको क्लब तथा स्काउट एंड गाइड के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू तथा इको क्लब प्रभारी डॉ. अनीता देवी ने किया।


इस अवसर पर विद्यालय द्वारा गोद लिए गए धुंदन बाजार से सटे जंगल में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्य समन्वयक स्वर्गीय दिलीप ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके नाम पर बेलपत्र का पौधा भी लगाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान सुनील कुमार, सदस्य मेहरचंद, स्थानीय निवासी प्रमोद, राकेश, सचिन एवं विमला, वन मित्र रितिका और चंचला देवी तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने सहभागिता निभाई। एनएसएस स्वयंसेवियों ने पौधारोपण के साथ-साथ पिछले दो-तीन वर्षों में लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया तथा उनकी गुड़ाई कर खरपतवार हटाकर उनकी देखभाल भी की


विद्यालय की प्रधानाचार्या मनोरमा कुमारी चड्ढा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page