राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में कॉमर्स सोसायटी का गठन, नई कार्यकारिणी का हुआ चयन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉमर्स सोसायटी का गठन किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।
प्राध्यापिका डॉ. भावना आजाद ने विद्यार्थियों को वाणिज्य विभाग द्वारा विगत वर्षों में आयोजित विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।


विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य पुनीत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बी.कॉम. तृतीय वर्ष के छात्र वैभव को उपाध्यक्ष, कोमल को सचिव, सुजल ठाकुर को सह सचिव तथा मयंक गुप्ता को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की कॉमर्स सोसायटी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करती रही है। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के सभी विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page