10 जुलाई को सोलन में होगी पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक, नई कार्यकारिणी का होगा गठन: धनीराम तनवर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़। जिला सोलन पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11:00 बजे सोलन स्थित होटल मेज़बान जन्नत (मोहन पार्क के समीप) में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी एसोसिएशन के संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर ने दी।


उन्होंने बताया कि त्रैमासिक बैठक कुछ अपरिहार्य कारणों से निर्धारित समय पर आयोजित नहीं हो सकी थी, इसलिए अब इसका आयोजन 10 जुलाई को किया जा रहा है। बैठक के दौरान पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव भी आयोजित किए जाएंगे। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन का प्रयास किया जाएगा।


धनीराम तनवर ने जिला सोलन के सभी पुलिस पेंशनरों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बैठक के उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page