ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- भाजपा दाड़ला मंडल की मासिक बैठक आज दाड़लाघाट झरने के समीप मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा जिला सोलन के प्रभारी राजपाल, सह प्रभारी वंदना योगी, जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी गोविंद राम शर्मा, जिला महामंत्री भरत साहनी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रतिभा कंवर सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, मोर्चों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में दाड़ला मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।




