पंजपीपलु दंगल में युद्धवीर ने जीती बड़ी माली, रजत बने छोटी माली के विजेता

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- अर्की के पंजपीपलु में दंगल कमेटी द्वारा दंगल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के नामी पहलवानों के साथ महिला पहलवानों ने भी शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल कमेटी अध्यक्ष अमर सिंह चौधरी ने बताया कि बड़ी माली ₹21,000, छोटी माली ₹11,000 तथा महिला एवं बाल वर्ग की माली ₹4,100-₹4,100 रखी गई थी। जिसमें बड़ी माली के विजेता युद्धवीर व कैंथल के अमन उपविजेता रहे। इसके अलावा छोटी माली के विजेता रजत व उपविजेता नितिन रहे। ज़िला परिषद सदस्य शशिकांत ने कहा कि ऐसे दंगल मेले हमारी संस्कृति, खेल भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि इसके सरक्षंण के लिए हम सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बड़ोग के प्रधान इंद्र लाल, उपप्रधान धर्म सिंह, दंगल कमेटी से सीताराम, बाबुराम, महेंद्र चौधरी, बालक राम ठाकुर, देवी लाल, रूप राम सहित अर्की क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग दंगल देखने पहुंचे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page