ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य लच्छी राम ठाकुर ने की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से टेकचंद शर्मा को एसएमसी का अध्यक्ष तथा मीरा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य के रूप में महेंद्र, प्रेम, प्रोमिला, बबलू, अमर सिंह, रीता, रुक्मणी, अनीता, विद्या, हेमलता, हेमराज, मदनलाल तथा अमिता का चयन किया गया। वहीं मनोनीत सदस्यों के रूप में विद्यालय की प्रवक्ता अमित कौशल तथा अनिल गौतम को शामिल किया गया। ग्राम पंचायत प्रधान निशा तथा वार्ड सदस्य मनोज कुमार समिति के पदेन सदस्य होंगे। नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति का कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा।

प्रधानाचार्य लच्छी राम ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि समिति विद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आधारभूत विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है और विद्यालय प्रबंधन समिति इस दिशा में एक प्रभावी सेतु का कार्य करती है।

बैठक में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावकों के अलावा विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इनमें प्रवक्ता शांता मोहिंद्रा, पंकज, सरला, नीलम शुक्ला, पवन, उपेंद्र पाल, राकेश रघुवंशी, घनश्याम शास्त्री, देवेंद्र, योगेश शर्मा तथा कार्यालय अधीक्षक कमलेश कुमार सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।





