अर्की महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी, बी.कॉम इन लॉजिस्टिक्स कोर्स में दाखिले का अवसर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज–  हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को राहत प्रदान करते हुए महाविद्यालयों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है। इस संबंध में राजकीय महाविद्यालय अर्की की प्राचार्या डॉ. सुनीता शर्मा ने प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते महाविद्यालय में दाखिला लेने की अपील की है।


डॉ. सुनीता शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से महाविद्यालय में रोजगारोन्मुख नया पाठ्यक्रम बी.कॉम इन लॉजिस्टिक्स शुरू किया गया है। यह कोर्स विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी प्रदान करेगा।
उन्होंने बताया कि निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर दो वर्ष की शैक्षणिक पढ़ाई पूरी करने के बाद तीसरे वर्ष उद्योगों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण अवधि के दौरान विद्यार्थियों को स्टाइपेंड की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।


प्राचार्या ने कहा कि वर्तमान समय में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और इसमें रोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। ऐसे में बी.कॉम इन लॉजिस्टिक्स विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने का आह्वान किया।
महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी तथा इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page