घनागुघाट विद्यालय में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन, प्रवीण कुमार बने अध्यक्ष

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रवीण कुमार को समिति का अध्यक्ष चुना गया।


कार्यक्रम के दौरान कला स्नातक अध्यापक रोशन लाल ठाकुर ने गत वर्ष स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके बाद नई कार्यकारिणी एवं समिति के सदस्यों का चयन किया गया।


प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एसएमसी विद्यालय और अभिभावकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करती है। समिति के माध्यम से विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं में सुधार, छात्र कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से ही विद्यालय का सर्वांगीण विकास संभव है। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर बीडीसी सदस्य लता देवी, शिक्षक देवेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कौशिक, अशोक कुमार, रोशन लाल, रवि कुमार, बबीता, पूनम शर्मा, दीपांकर गिल, सोमा देवी तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नवगठित स्कूल प्रबंधन समिति को शुभकामनाएं दीं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page