बाडूबाडा मंदिर परिसर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, महिला वॉलीबॉल टीम को खेल किट वितरित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती अर्की टोली द्वारा दाड़लाघाट के ऐतिहासिक बाडूबाडा मंदिर परिसर में भव्य एवं गरिमापूर्ण योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह सेवा प्रमुख राजेंद्र वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर योग और खेलों को अपनाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर नगर प्रचारक रोहित ने भी उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के मंडल उपाध्यक्ष चेतन ने की।
योग दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती अर्की टोली ने खेलों और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में पहल करते हुए स्थानीय महिला वॉलीबॉल टीम को खेल किट वितरित की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए क्रीड़ा भारती निरंतर प्रयासरत है।


कार्यक्रम में जिला सेवा प्रमुख प्रदीप शर्मा, जिला सेवा भारती सचिव राहुल, क्रीड़ा भारती के सोशल मीडिया प्रांत प्रमुख एवं मंडल मंत्री आसिफ चौधरी, सह मंत्री अजय ठाकुर, गौरव, भूपेंद्र शर्मा, राकेश गौतम, कमल तथा ओम प्रकाश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त दाड़लाघाट पंचायत के नवनियुक्त प्रधान श्याम चौधरी एवं उपप्रधान हेमराज शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर खिलाड़ियों और योग साधकों का उत्साहवर्धन किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page