शिव महापुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शिव महिमा के श्रवण से भक्तिमय हुआ वातावरण

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  दाड़लाघाट के प्रसिद्ध श्री बाड़ूबाड़ा देव मंदिर में आयोजित पावन शिव महापुराण कथा में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया। कथा के दौरान पूरा मंदिर परिसर शिव भक्ति में सराबोर नजर आया तथा श्रद्धालु भजनों और धार्मिक प्रसंगों का आनंद लेते दिखाई दिए।


कथावाचक श्री हरि जी महाराज द्वारा भगवान शिव के दिव्य स्वरूप, उनकी महिमा तथा जीवन को सार्थक बनाने वाले आध्यात्मिक संदेशों का वर्णन किया गया। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और मानव कल्याण का संदेश दिया गया। व्यासपीठ से प्रवाहित हो रही शिव कथा की रसधार ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।


इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने देवों के देव महादेव तथा आराध्य देवता बाड़ूबाड़ा जी से क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक गतिविधियों और भजनों का दौर चलता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा।


कथा में भाजपा जिला अध्यक्ष सोलन रत्न सिंह पाल, भाजपा किसान मोर्चा सोलन के जिला अध्यक्ष राकेश गौतम, दाड़लाघाट मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, बीडीसी सदस्य संगीता सोनी, बराईली पंचायत के प्रधान कृष्ण चंद भट्टी, चमाकड़ी  पंचायत के प्रधान नरेंद्र हांडा, दाड़लाघाट के उपप्रधान हेमराज गौतम, भाजपा मंडल महामंत्री भीम शर्मा तथा बंटू शुक्ला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


श्रद्धालुओं ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page