ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स फेडरेशन खंड अर्की, जिला सोलन की मासिक बैठक सोमवार को सामुदायिक भवन अर्की में उपप्रधान रतन सिंह कंवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की जानकारी देते हुए खंड प्रेस सचिव रोशन लाल वर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम संगठन में शामिल हुए एक नए सदस्य का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बैठक में जिला प्रधान जयानंद शर्मा सहित उपस्थित पेंशनरों ने 65 वर्ष से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभों के भुगतान के लिए बजट आवंटित करने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही सरकार से अनुरोध किया गया कि महंगाई भत्ते के शेष 15 प्रतिशत बकाये का भी शीघ्र भुगतान किया जाए।
पेंशनर्स फेडरेशन ने विभिन्न विभागों के अध्यक्षों एवं अधिकारियों से आग्रह किया कि उपलब्ध बजट के अनुरूप लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि पेंशनरों को उनके बकाया चिकित्सा व्यय की राशि समय पर मिल सके।

बैठक में लीला शंकर शर्मा, गोपाल गुप्ता, श्याम गुप्ता, श्याम लाल पाल, किशोरी लाल शर्मा, सूरत राम पाल, बृज लाल, जीत राम पाल, सुंदर राम, लेख राम पाल, दौलत राम वर्मा, प्रकाश गुप्ता, रमेश वर्मा, दौलत राम, रमेश निरंकारी, नरदेव शर्मा, गोपाल सिंह, राजेश गुप्ता, नवनीत गुप्ता, लेख राम तथा देवेंद्र गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि फेडरेशन की अगली मासिक बैठक 8 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।





