अर्की के जमरोटी में शिकार के दौरान गोली लगने से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच जारी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : थाना अर्की के अंतर्गत जमरोटी क्षेत्र में शिकार के दौरान एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने एक साथी के साथ जंगल में शिकार करने गया था। इसी दौरान अचानक गोली चलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

फोटो कैप्शन- दर्शाया गया छायाचित्र प्रतीकात्मक है, वास्तविक घटना से कोई संबंध नहीं है


घायल अवस्था में उसे अर्की अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान लक्ष्मीकांत पुत्र नरपत राम निवासी जमरोटी, ग्राम पंचायत जमरोटी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने रात को ही शव को कब्जे में ले लिया तथा आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page