26 अप्रैल को अर्की क्षेत्र में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते आपूर्ति बाधित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : विद्युत उपमण्डल अर्की के अधीन 33 के.वी. सब स्टेशन अर्की में रखरखाव कार्य के चलते 26 अप्रैल को क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


सहायक अभियन्ता ई० नीरज कुमार कतना ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्की क्षेत्र तथा इसके अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कार्य आवश्यक रखरखाव के तहत किया जा रहा है, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रह सके।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page