ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की की इकाई की बैठक बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह अर्की में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बाबूराम ठाकुर ने की। इस दौरान अर्की इकाई के चुनाव करवाए गए।

जिसमें सर्वसहमति से केसी शर्मा को प्रधान,कामेश्वर वरिष्ठ प्रधान,टेकचंद व रतन लाल शर्मा,दलीप सिंह कौशल व बालक राम को उप प्रधान,अनिल कुमार महामंत्री, राम सिंह सँयुक्त सचिव,प्रेम शर्मा कोषाध्यक्ष, दामोदर पाठक,सह कोषाध्यक्ष, रतिराम वर्मा को ऑडिटर,राम सिंह वर्मा मुख्य सलाहकार,बनवारी लाल सलाहकार,पदम देव पाठक संगठन मंत्री,बद्रीदत्त प्रचार मंत्री,हेमन्त शर्मा कार्यालय सचिव व रति राम को लेखा परिक्षेक बनाया गया।

इसके अलावा रामलाल शर्मा, मनसा राम,कर्म सिंह,चैतराम, सुरेंद्र पाल,सुखराम व बली राम को सदस्य शामिल किया गया। नव नियुक्त प्रधान केसी शर्मा ने कहा कि महासंघ के सदस्यों ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। इसके साथ पैशनरों की समस्याओं को सरकार व प्रशासन के समक्ष रखेंगे ताकि उनका यथाशीघ्र निपटारा हो सके।






