पट्टाबरावरी के बांके बिहारी मंदिर में 19 अप्रैल को भव्य स्थापना दिवस, अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक हरि महाराज होंगे शामिल

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी में स्थित बांके बिहारी मंदिर में 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। यह आयोजन बांके बिहारी सेवाधाम ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित हो रहा है।


समारोह की तैयारियों को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है। बांके बिहारी मंदिर कमेटी के आयोजकों- ख्याली राम, देविन्द्र कुमार शर्मा, अमर सिंह कौंडल, संत राम कौंडल, मीरा देवी, कन्हैया लाल तथा निर्मला देवी (पूर्व प्रधान) ने संयुक्त रूप से बताया कि 19 अप्रैल, 2026 को होने वाले स्थापना दिवस समारोह मनाने की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। आसपास की पंचायतों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।


ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी डी.डी. कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य विशेषता अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कथा वाचक एवं सनातन धर्म प्रचारक हरि महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। बांके बिहारी मंदिर के प्रसिद्ध पुजारी, आचार्य  राजेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने जानकारी दी कि 19 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11 बजे हरि महाराज का भव्य कलश यात्रा तथा फूल मालाओं से स्वागत किया जाएगा।


इसके उपरांत विधिवत रूप से कलश की स्थापना की जाएगी और फिर हरि महाराज अपने मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण की मधुर लीलाओं का गुणगान कर श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष अप्रैल 2025 में इसी स्थल पर बांके बिहारी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, शिव परिवार एवं अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना हरि महाराज के करकमलों द्वारा संपन्न करवाई गई थी। तब भी क्षेत्र में श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला था और स्थापना के बाद से मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page