ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में सरस्वती पब्लिक स्कूल लोहारघाट की प्रतिभाशाली छात्रा आरुषि ने गर्ल्स कैटेगरी में पूरे हिमाचल प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे परगना मलौण क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।

आरुषि की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और नियमित अध्ययन का अहम योगदान रहा है। वहीं विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और विभिन्न समितियों के संयुक्त प्रयासों ने भी इस उपलब्धि को संभव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक बृजलाल शर्मा, मुख्याध्यापिका अंजना शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति, परगना मलौण शिक्षा समिति, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए आरुषि को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





